बस स्टैंड टोल टैक्स वसूली को लेकर तीन साल से विवाद, पूर्व उप मुख्य पार्षद ने उठाये सवाल

Begusarai News : बेगूसराय नगर निगम बस स्टैंड में टोल टैक्स वसूली को लेकर चल रहे विवाद पर पूर्व उप मुख्य पार्षद जवाहर भारद्वाज ने प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग की है.

Begusarai News : रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नगर निगम बस स्टैंड से जाने वाली मोटर गाड़ियों से टोल टैक्स (शुल्क) वसूली को लेकर विवाद पिछले तीन वर्षों से चर्चा का विषय बना हुआ है. नगर परिषद, बेगूसराय के पूर्व उप मुख्य पार्षद जवाहर लाल भारद्वाज ने इस मामले को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे बेगूसराय की छवि पर भी सवाल खड़े होते हैं.

उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचनाओं में टैक्स वसूली में लगातार धांधली के आरोप लगाए जाते रहे हैं. कभी-कभी कथित धांधली को उजागर करने वाले सोशल मीडिया कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आती रही हैं.

बस स्टैंड के अलावा अन्य जगहों पर भी वसूली का आरोप

जवाहर लाल भारद्वाज ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम कार्यालय परिसर में सफाई कर्मियों के धरना-प्रदर्शन में वे शामिल हुए थे. इस दौरान महापौर एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार के समक्ष भाकपा नेता राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड के अलावा पांच-छह अन्य स्थानों पर भी जबरन मनमाना टैक्स वसूला जाता है. उन्होंने दावा किया कि इसकी जानकारी महापौर एवं संजय कुमार को भी है.

ठेकेदार द्वारा वसूली की बात पर उठे सवाल

भारद्वाज के अनुसार, इस पर संजय कुमार ने कहा कि टोल टैक्स की वसूली ठेकेदार द्वारा की जाती है. यदि ठेकेदार का कोई गुंडा अवैध वसूली करता है तो इसकी शिकायत थाना पुलिस से की जानी चाहिए. इसमें नगर निगम क्या करेगा. उनके इस वक्तव्य का महापौर ने भी समर्थन किया.

Also Read : पूर्व मंत्री रामदेव राय की छठी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया याद

महापौर और नगर आयुक्त से स्पष्ट बयान की मांग

जवाहर लाल भारद्वाज ने कहा कि इस बयान के बाद जनता जानना चाहती है कि बस स्टैंड टैक्स की वसूली आखिर किसके द्वारा की जाती है. उन्होंने सवाल उठाया कि वसूली नगर निगम कर्मियों द्वारा की जाती है या ठेकेदार के माध्यम से.

उन्होंने महापौर, महापौर प्रतिनिधि संजय कुमार एवं नगर आयुक्त से इस मामले में स्पष्ट बयान देने का अनुरोध किया, ताकि टोल टैक्स वसूली को लेकर चल रही चर्चाओं और कथित अफवाहों पर विराम लग सके.

डीएम से मामले में संज्ञान लेने की अपील

पूर्व उप मुख्य पार्षद ने जिलाधिकारी से भी इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि टोल टैक्स वसूली की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है, ताकि आम लोगों के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे और वसूली व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.

Also Read : राष्ट्रीय खेल दिवस पर बेगूसराय में खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज, डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >