गढ़पुरा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़पुरा में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन बखरी विधायक सूर्यकान्त पासवान, गढ़पुरा प्रखंड प्रमुख अमोल देवी, बीडीओ विकास कुमार, पीएससी प्रभारी डॉ निहाल फारूक एवं सीडीपीओ अनूप कुमार जयसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पीएचसी प्रभारी ने बताया कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच, मुफ्त इलाज, पोषण और टीकाकरण की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना और परिवार व समाज के स्वास्थ्य स्तर में सुधार करना है. स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि महिलाओ के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, जैसे कि एनीमिया, थायरॉयड, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, प्रजनन स्वास्थ्य, ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी.वहीं महिलाओं और बच्चों को पोषण किट वितरित की जाएगी और गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसका उद्देश्य महिलाओं को समय पर जांच और इलाज का लाभ देकर उन्हें स्वस्थ और सशक्त बनाना है, जिससे एक स्वस्थ परिवार का निर्माण हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
