संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव बरामद, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के गौड़ा एक पंचायत वार्ड संख्या 12 में एक महिला का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है.

तेघड़ा. थाना क्षेत्र के गौड़ा एक पंचायत वार्ड संख्या 12 में एक महिला का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है. मृतका की पहचान गौड़ा एक पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी सौरभ कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है. वहीं मायके वालों ने लगाया हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना तेघड़ा थाना को दी गई. सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र पासवान एवं नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. जानकारी के मुताबिक मृतिका का मायका मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव पड़ता है. मृतका के पिता विजय सिंह ने कहा मेरी पुत्री नेहा कुमारी को हत्या कर आत्महत्या का रूप में देने का प्रयास किया जा रहा है. हम लोगों को घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से ग्रामीणों के द्वारा मिली. जब मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे. मृतिका को एक तीन वर्ष की लड़की है. इसकी शादी वर्ष 2021 में धूमधाम से गौड़ा एक निवासी सौरभ कुमार के साथ हुआ था. मृतिका तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी. स्थानीय लोगों ने बताया घटना के वक्त मृतिका सास, गौतनी और भैसुर अपने पुत्र को दिखाने के लिए बेगूसराय चिकित्सक के यहां गए हुए थे और उसका पति बेगूसराय के हीरो होंडा में फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है वह भी ड्यूटी पर गया हुआ था. घटना कब और किस परिस्थिति में हुई यह स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया मृतिका का शव पंखा में फंदे से लटका था. लेकिन घटनास्थल देखने से संदिग्ध प्रतीत होता है पंखा का सभी पंखी मुड़ा हुआ था. पलंग पर एक कुर्सी था वह भी गिरा हुआ था. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी रविंद्र पासवान ने बताया एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है. एफएसएल टीम के जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. देर शाम तक मायके वालों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >