खिड़की तोड़कर दो घरों से 25 लाख के जेवर व 78 हजार नकद की चोरी

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के राजापुर गांव स्थित वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में खिड़की तोड़कर कर 25 लाख रुपये के जेवरात व नगद लेकर फरार हो गया.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के राजापुर गांव स्थित वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में खिड़की तोड़कर कर 25 लाख रुपये के जेवरात व नगद लेकर फरार हो गया. चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. राजापुर निवासी पीड़ित सुधीर यादव व दिनेश यादव ने बताया कि चोरो ने खिड़की से घर में घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि चोर सबसे पहले उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया जिनमें गृह स्वामी सो रहे थे. जिससे वे अंदर ही बंधक बनकर रह गए और बाहर न निकल सकें. चोरों ने घर के कमरों का ताला तोड़कर बक्सों और अलमारियों में रखे करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 78 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. इसके अलावा अन्य कीमती सामानों को भी चोर अपने साथ ले गए. सुबह पीड़ित परिजन जब सुबह घर से बाहर निकलने के लिए गेट खोलना चाहते तो घर का गेट बाहर से बंद था. जिसके बाद आवाज लगाकर गेट खुलवाया और बाहर निकले, तो दुसरे कमरे के दरवाजे खुले थे. जब घर के अन्दर गया तो देखा कि गोदरेज खुला हुआ है और गोदरेज में रखा करीब पच्चीस लाख के सोने व चांदी का जेवर व 78 हजार नगद रूपये चोर लेकर फरार है. इस घटना ने पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाजे से गांव में पंचायत के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे. लेकिन अफसोस की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद ये कैमरे चोर को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ये कैमरे महज दिखावा बनकर रह गया हैं. और अपराधियों के मन में इनका कोई डर भय नहीं है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ भी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि बीती रात इलाके में बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित की जा रही है.बार-बार हो रही बिजली कटौती का फायदा उठाकर चोरों ने अंधेरे का लाभ लिया और इतनी बड़ी घटना को सुगमता से अंजाम देकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के अन्य कैमरों को खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ करने की बात कह रही है. हालांकि इस बड़ी चोरी के बाद पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं और पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवालिया निशान लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >