अभाविप के छात्र सम्मेलन में रजनीश अनुमंडल प्रमुख, तो शशि बने नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा इकाई के द्वारा तेघड़ा में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया.

तेघड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा इकाई के द्वारा तेघड़ा में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. छात्र सम्मेलन में कुल 200 छात्र छात्रों ने भाग लिया. जिसमें तेघड़ा इकाई का गठन किया गया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, जिला संयोजक कमल कश्यप एवं जिला सह संयोजक गोविंद कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक कमल कश्यप ने एवं संचालन जिला सोशल मीडिया संयोजक विकास कुमार झा ने किया. नवगठित इकाई में तेघड़ा अनुमंडल प्रमुख रजनीश चौधरी, नगर अध्यक्ष सुजीत मिश्रा नगर उपाध्यक्ष के रूप में कन्हैया कुमार, विकास कुमार मिश्रा एवं भीम कुमार बनाए गए. नगर मंत्री के रूप में शशि कुमार, नगर सह मंत्री के रूप में लालसा कुमारी, राजेश कुमार, हर्ष राज, आयुष अमन, राजा कुमार एवं सत्यम कुमार झा मनोनीत किए गए. मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी एवं प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं को एक सही रास्ते पर लाकर समाज और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए इकाई गठन किया गया है. इकाई गठन से नए कार्यकर्ताओं में एक उत्साह जैसा वातावरण बनता है. मौके पर जिला संयोजक कमल कश्यप एवं जिला सह संयोजक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिषद के उद्देश्य और विद्यार्थियों के हितों में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. अभाविप अपने कार्य पद्धति के बदौलत ही आज विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन बनीं है. परिषद कार्यकर्ता गुरु-शिष्य की परंपरा का ख्याल रखती है. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में काम करना जानते हैं. मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष प्रिंस प्रभाकर एवं नगर मंत्री शशि कुमार ने बताया कि बीते वर्ष विद्यार्थी परिषद तेघड़ा इकाई ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये. जबकि सेवा कार्य में जन्माष्टमी मेले में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था की. विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक आंदोलन किया. तेघड़ा के छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को निखारने के लिए प्राध्यापक जसवंत राव केलकर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें कुल तीन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर जिला एसडीएफ संयोजक रोहित राज, जिला एसएफएस प्रमुख प्रिंस, जिला आरकेएम संयोजक रवि कुमार, विकास कुमार, आयुष राज, सुमित कुमार सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >