अभियान चलाकर शिव मंदिर की अतिक्रमित जमीन को कराया गया खाली

बखरी प्रखंड की घाघरा पंचायत अंतर्गत बदिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर नर्वदेश्वर महादेव की अतिक्रमित जमीन को रविवार को मंदिर कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से खाली कराया गया.

बखरी. बखरी प्रखंड की घाघरा पंचायत अंतर्गत बदिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर नर्वदेश्वर महादेव की अतिक्रमित जमीन को रविवार को मंदिर कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से खाली कराया गया. इस दौरान गांव के महिला-पुरुष, युवा व जनप्रतिनिधि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार, मंदिर की कुल जमीन लगभग 5 बीघा 12 कट्टा 15 धुर बतायी जाती है. इसमें मंदिर के दक्षिण में 6 कट्टा, उत्तर में 6 कट्टा 15 धुर, विद्यालय के आगे ट्रांसफार्मर के पास 3 बीघा 10 कट्टा तथा चंद्रभागा नदी के पास करीब 1 बीघा 10 कट्टा जमीन शामिल है. उक्त जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा मंदिर के दक्षिण साइड झोंपड़ी बनाकर अतिक्रमण कर रखा हुआ था. जबकि अन्य जमीन पर खेती बड़े की जा रही है. अतिक्रमण हटाने को लेकर करीब दो महीने पूर्व सामाजिक स्तर पर पंचायत की गई थी,जिसमें सर्वसम्मति से वैशाख पूर्णिमा तक मंदिर की अतिक्रमित जमीन को खाली करने का निर्णय लिया गया था. इस निर्णय के बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अपना डेरा हटा लिया. जबकि कुछ लोगों ने अब तक कब्जा नहीं छोड़ा था. इस निमित रविवार को मंदिर कमिटी ने ग्रामीणों के सहयोग से अभियान चलाकर शेष अतिक्रमण हटवाया गया. इस दौरान हल्की कहासुनी की स्थिति भी उत्पन्न हुई.जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. वहीं पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को समझाने के लिए थाना बुलाया गया. इस अभियान में उप सरपंच राम सेवक वर्मा, रामकिशन यादव, अनिल यादव, अर्जुन यादव, रेणु यादव, मेंथो यादव, वार्ड प्रतिनिधि पवन यादव, कुशेश्वर यादव, संजीव, रामभजन, राजा, विक्रम, कुंदन एवं कमलेश सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से उपस्थित थे. ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >