पूर्व मंत्री रामदेव राय की छठी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया याद

Begusarai News : बेगूसराय में पूर्व मंत्री व सांसद स्व. रामदेव राय की छठी पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, नेताओं ने उनके जनसेवा कार्यों को याद किया.

Begusarai News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्व. रामदेव राय की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस भवन, बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. रामदेव राय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया.

जनसेवा और संगठन को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस संगठन महासचिव हारून रशीद खान ने कहा कि स्व. रामदेव राय जनप्रिय, संघर्षशील और जमीनी स्तर से जुड़े समाजसेवी एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता थे. आजीवन कांग्रेस उनकी पहचान रही. रामदेव बाबू सत्ता के लोभी नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनसेवा और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

आम लोगों के अधिकारों की आवाज बने रामदेव राय

कांग्रेस नेता रामानंद सिंह ने कहा कि स्व. रामदेव राय का पूरा जीवन आम जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने में बीता. वे जमीन से जुड़े ऐसे जननेता थे, जिनके लिए राजनीति का अर्थ केवल पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जनता की सेवा था. उनके संघर्ष और सादगी ने उन्हें आम लोगों के बीच विशेष स्थान दिलाया.

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में ओबीसी जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, मो. यूनुस, नरेश राय, सुरेश पासवान, शांति देवी, खुर्शीद खान, अशोक सिंह, देवकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष बेगूसराय राम नरेश सिंह, सुरेंद्र साह, महेंद्र तांती, अनिल लाल रजक, रवि भूषण सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : औरंगाबाद के मदार नदी में स्नान के दौरान तेज धार में बहा 13 वर्षीय किशोर, मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज झा

पंकज झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >