हाथों में पुस्तकों का सेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में नामांकित प्रारंभिक कक्षा से कक्षा आठ तक के छात्र - छात्राओं को पढ़ने के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण जारी है.

डंडारी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में नामांकित प्रारंभिक कक्षा से कक्षा आठ तक के छात्र – छात्राओं को पढ़ने के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण जारी है. गुरुवार को भी इसी कड़ी में मध्य विद्यालय बांक में नामांकित बच्चों के बीच पंचायत के मुखिया अमरजीत सहनी की उपस्थिति में एचएम किशोरी साहु के द्वारा पुस्तकों का सेट सफलतापूर्वक वितरित कर दिया गया. निःशुल्क पुस्तकों का सेट पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

बच्चों को समय पर स्कूल भेजने की अपील

पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया अमरजीत सहनी ने कहा कि समय से सरकार के द्वारा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक ससमय उपलब्ध कराने एवं समय से वितरित किए जाने से अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी निजी स्कूलों की तर्ज पर गहन अध्ययन कर सकेंगे. साथ ही भविष्य में भी वे किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा देने के लायक बन सकेगें. एचएम किशोरी साहु ने अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को समय पर जरुर स्कूल भेजने, स्कूल में नामांकन से बंचित बच्चों का अविलंब नामांकन कराने की भी अपील की. निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. मौके पर विशिष्ट शिक्षक परमानंद कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >