बाबा हरिगिरिधाम की दान पेटी से निकले 1.92 लाख रुपये, प्रशासनिक निगरानी में हुई गिनती

Begusarai News : गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरिधाम में श्रावणी मेला के बाद दान पेटी खोली गई. प्रशासनिक निगरानी में 1.92 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई. पूरी खबर पढ़ें.

Begusarai News : गढ़पुरा स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिगिरिधाम में एक माह तक चले राजकीय श्रावणी मेला के समापन के बाद शनिवार को मंदिर परिसर में रखी दान पेटी खोली गयी. प्रशासनिक निगरानी में दान पेटी खोलकर उसमें जमा राशि की गिनती करायी गयी. गिनती के बाद दान पेटी से एक लाख 92 हजार रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई.

दान पेटी खोलने और राशि की गिनती की पूरी प्रक्रिया प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह गढ़पुरा बीडीओ अखिलेश्वर कुमार एवं बीएओ ओमप्रकाश यादव की मौजूदगी में संपन्न हुई. अधिकारियों की निगरानी में दान राशि को व्यवस्थित तरीके से गिना गया और प्राप्त राशि का लेखा-जोखा तैयार किया गया.

श्रावणी मेला में उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़

बताया गया कि श्रावणी मेला के दौरान बाबा हरिगिरिधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. विशेष रूप से चारों सोमवारी को धाम परिसर में आस्था का सैलाब देखने को मिला. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान पेटी में राशि अर्पित की थी.

मंदिर की व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों में खर्च होगी राशि

दान पेटी से प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्था एवं धार्मिक गतिविधियों में किया जाएगा. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दान पेटी खोले जाने और राशि की गिनती कराए जाने से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही. अधिकारियों की निगरानी में तैयार किए गए लेखा-जोखा से दान राशि के उपयोग को लेकर भी स्पष्टता बनी रहेगी.

Also Read : राष्ट्रीय खेल दिवस पर बेगूसराय में खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज, डीएम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

श्रद्धालुओं की आस्था का दिखा परिचय

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनके द्वारा किए गए दान से एक बार फिर बाबा हरिगिरिधाम के प्रति लोगों की गहरी आस्था का परिचय मिला. मेला समाप्त होने के बाद दान पेटी से प्राप्त राशि मंदिर के धार्मिक एवं व्यवस्थागत कार्यों में उपयोग की जाएगी.

Also Read : बाढ़ की तैयारी को लेकर बेगूसराय में बैठक, नाव परिचालन और तटबंध मरम्मत की हुई समीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >