खोदावंदपुर में विधानसभा चुनाव के लिए बनाये गये 82 मतदान केंद्र

आगामी 6 नवंबर को होने वाले चेरियाबरियारपुर विधानसभा चुनाव के लिए खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 82 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

खोदावंदपुर. आगामी 6 नवंबर को होने वाले चेरियाबरियारपुर विधानसभा चुनाव के लिए खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 82 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. खोदावंदपुर प्रखंड के कुल 62 हजार 929 मतदाता इस मतदान कार्य में भाग लेंगे. इसमें 33 हजार 131 पुरुष एवं 29 हजार 795 महिला वोटर तथा 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने दी है. उन्होंने बताया कि मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करायी जायेगी. सभी बूथों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छता लाइव बेवकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने बताया कि आगामी 14 नवंबर को जिला मुख्यालय में मतगणना करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >