कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन का डीएम व एसपी ने दिया निर्देश बेगूसराय (नगर). जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच फरवरी से मध्यमा की परीक्षा शुरू होगी. कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी सीमा त्रिपाठी एवं आरक्षी अधीक्षक मनोज कुमार ने परीक्षा को लेकर कई निर्देश दिये. ज्ञात हो कि मध्यमा परीक्षा जिले के दो केंद्रों उच्च विद्यालय, बागवाड़ा एवं उच्च विद्यालय, हरपुर को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पालियों में पांच फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक होगी. परीक्षा केंद्र के आस-पास लोगों की भीड़ न हो, इसके लिए कई आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. सभी केंद्रों पर महिला पुलिस की भी तैनाती की जायेगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त सुनिश्चित करने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दो स्टैटिक दंडाधिकारियों एवं दो गश्ती दल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा के दौरान केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी.
दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा आज से
कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन का डीएम व एसपी ने दिया निर्देश बेगूसराय (नगर). जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच फरवरी से मध्यमा की परीक्षा शुरू होगी. कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी सीमा त्रिपाठी एवं आरक्षी अधीक्षक मनोज कुमार ने परीक्षा को लेकर कई निर्देश दिये. ज्ञात हो कि मध्यमा परीक्षा जिले के दो केंद्रों उच्च […]
