भाकपा गढ़पुरा अंचल का सम्मेलन प्रारंभ

गढ़पुरा. भाकपा गढ़पुरा अंचल का दो दिवसीय 8वां अंचल सम्मेलन कॉ गुलटेन यादव नगर कोरैय में शुरू हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के वरिष्ठ पार्टी नेता कॉ सखीचंद राम के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया. इस मौके पर शहीद कॉ के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया.अंचल सम्मेलन में जिला मंत्री कॉ राजेंद्र राजन, कॉ जानकी पासवान, […]

गढ़पुरा. भाकपा गढ़पुरा अंचल का दो दिवसीय 8वां अंचल सम्मेलन कॉ गुलटेन यादव नगर कोरैय में शुरू हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के वरिष्ठ पार्टी नेता कॉ सखीचंद राम के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया. इस मौके पर शहीद कॉ के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया.अंचल सम्मेलन में जिला मंत्री कॉ राजेंद्र राजन, कॉ जानकी पासवान, कॉ गणेश प्रसाद सिंह,कॉ सूर्यकांत पासवान,अशोक प्रसाद सिंह, संजीव सिंह,कॉ राजेंद्र सहनी आदि पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सहनी व मंच संचालन अंचलमंत्री विपिन कुमार सिंह ने किया.मौके पर अंचल क्षेत्र के सभी शाखामंत्री व कार्यकर्ता अंचल सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष जयप्रकाश यादव,मनीभूषण सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >