आपसी विवाद में हमला कर महिला को जख्मी कर दिया गया थाबरौनी. तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव करारी गांव में विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में तेघड़ा थाना में कांड संख्या-21/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गांव के ही कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है. तेघड़ा के थानाध्यक्ष अमरनाथ झा ने बताया कि मृतका की पहचान रातगांव निवासी परमानंद पासवान की 35 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में की गयी है. मृतका के परिजनों की शिकायत पर इस मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध न्याय संगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.पुलिस घटना के संबंध में अनुसंधान कर रही है.तेघड़ा पुलिस ने बताया कि विगत 15 जनवरी को आपसी विवाद के कारण गांव के ही पांच-सात लोगों ने परमानंद पासवान के घर पर हमला कर उक्त महिला सहित परिवार के सभी सदस्यों को जख्मी कर दिया था. बाद में इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी महिला की मौत हो गयी.महिला की हत्या मामले में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. तेघड़ा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज
आपसी विवाद में हमला कर महिला को जख्मी कर दिया गया थाबरौनी. तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव करारी गांव में विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल […]
