दून पब्लिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 8:02 PM
तसवीर-समारोह में उपस्थित अतिथितसवीर-12(आवश्यक)बेगूसराय(नगर). दून पब्लिक स्कूल, रमजानपुर में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. मौके पर संचालक राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता, गरिमा और अखंडता को कायम रखने के लिए अथक प्रयास करते रहना चाहिए. हमें जनतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी है. आनेवाली पीढि़यों को […]
तसवीर-समारोह में उपस्थित अतिथितसवीर-12(आवश्यक)बेगूसराय(नगर). दून पब्लिक स्कूल, रमजानपुर में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. मौके पर संचालक राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता, गरिमा और अखंडता को कायम रखने के लिए अथक प्रयास करते रहना चाहिए. हमें जनतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी है. आनेवाली पीढि़यों को यह बताना होगा कि यह काम अच्छी तरह से शैक्षणिक संस्थाएं ही कर सकती हैं. स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया. कक्षा सात के छात्रों ने लघु नाटक धरती पर स्वर्ग को उतारेंगे का मंचन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य गणेश कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी हमारे राष्ट्र का एक पुनीत पर्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










