ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

बरौनी. पूर्व मध्य रेल के सिमरिया-बरौनी रेलखंड पर चकिया हॉल्ट के निकट सोमवार को ट्रेन से गिर कर 35 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल ही हो गयी. जीआरपी बरौनी ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. जीआरपी बरौनी के थानाध्यक्ष जनार्दन कुमार ने बताया कि किसी चलती ट्रेन […]

बरौनी. पूर्व मध्य रेल के सिमरिया-बरौनी रेलखंड पर चकिया हॉल्ट के निकट सोमवार को ट्रेन से गिर कर 35 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल ही हो गयी. जीआरपी बरौनी ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. जीआरपी बरौनी के थानाध्यक्ष जनार्दन कुमार ने बताया कि किसी चलती ट्रेन से गिर कर एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी है. मृतक के पास से पुलिस ने जसीडीह से सीतामढ़ी तक का एक रेल टिकट बरामद किया है. समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. रेल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >