बेगूसराय :समाज को बांटकर लाभ लेना चाहती भाजपा: शबाना आजमी

बलिया (बेगूसराय) : बलिया के चमड़िया मैदान में कन्हैया कुमार के समर्थन में आयोजित सभा में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों का बंटवारा कराने, झूठे इल्जाम लगाकर नौजवानों को फंसाया जाना है. सभा में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने लोगों से पूछा कि […]

बलिया (बेगूसराय) : बलिया के चमड़िया मैदान में कन्हैया कुमार के समर्थन में आयोजित सभा में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों का बंटवारा कराने, झूठे इल्जाम लगाकर नौजवानों को फंसाया जाना है. सभा में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने लोगों से पूछा कि विगत 5 सालों में अच्छे दिन आये क्या? उन्होंने कहा कि मैं इस सभा में मन की बात कहने नहीं आया हूं बल्कि दिल की बात जरुर कहना चाहूंगा.
उन्होंने अपने से कन्हैया के रिश्ते को इंसानियत एवं सच्चाई का रिश्ता करार दिया. इस देश के 50 फीसदी लोग नौजवान हैं. यह हमारे देश के लिए सबसे बड़ी ताकत है. जिसे एनडीए गठबंधन की सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है. विगत पांच सालों में हमारे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >