बिजली की चपेट में आने से युवक जख्मी

प्रखंड के रघुनीकित्ता गांव में उच्च शक्ति के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

धोरैया. प्रखंड के रघुनीकित्ता गांव में उच्च शक्ति के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनीकित्ता गांव निवासी पवन कुमार अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित बेर के पेड़ से बैर तोड़ रहा था. इसी दौरान बेर के पेड़ से सटे उच्च शक्ति के विद्युत प्रवाहित तार के झटके से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए धोरैया अस्पताल लाया. यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >