अंचल कार्यालय धोरैया में सीओ के नेतृत्व में लगा जनता दरबार धोरैया. अंचल कार्यालय धोरैया में सोमवार को सीओ श्रीनिवास सिंह की मौजूदगी में जनता दरबार आयोजित हुआ. सीओ ने बताया कि प्राप्त शिकायतों की पोर्टल में इंट्री होगी. बाद में इसका समाधान किया जाएगा. जनता दरबार में लोगों के बैठने, शौचालय, पीने का पानी आदि की व्यवस्था की गयी थी. जनता दरबार करीब 11 बजे दिन से प्रारंभ हुआ. बताया गया कि सभी शिकायतों को रजिस्टर में लिखा जाएगा और पोर्टल में उनकी इंट्री की जाएगी. पोर्टल पर यह भी अंकित होगा कि किस पदाधिकारी को शिकायत के निष्पादन का जिम्मा दिया गया है. जनता दरबार में आने वाले को शिकायत नंबर दिया जाएगा, जिससे वह बाद में भी पूछ पाएंगे कि उनकी शिकायत का क्या हुआ. उनके मोबाइल पर मैसेज देने की व्यवस्था की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
