डायन के आरोप में महिला के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

डायन के आरोप में महिला के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के वारसावाद गांव में दबंगों ने एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट किया है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के मनोज साह मजदूरी करने के लिये दिल्ली चले गये. इसी बीच जब भी पड़ोस के एक घर में किसी की तबीयत खराब होती तो डायन का आरोप लगाकर गीता देवी पति मनोज साह को गाली-गलौज करना शुरू कर देता है. सोमवार की सुबह भी ऐसी ही घटना हुई. जब गीता देवी को डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. गीता देवी ने इसका विरोध किया तो गांव के ही सदानंद साह सहित चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट किया. जब उसकी पुत्री बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. जिससे गीता देवी जख्मी हो गयी. घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर चार लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. वहीं आरोपी सदानंद साह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >