बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दो चालक जख्मी, रेफर

टक्कर में दो चालक जख्मी, रेफर

प्रतिनिधि, बेलहर

थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहर झाझा मुख्य मार्ग पर सीएस कॉलेज तीन पहड़िया के पास दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया. बाइक चालक बेलहर थाना क्षेत्र के बघौनिया गांव निवासी राहुल राज अपनी बहन के घर कुर्थिया गया था. जहां से वह जमुई जा रहा था. वहीं दूसरी तरफ फुल्का जमालपुर गांव के शिक्षक राजकुमार जो झाझा में कार्यरत हैं. वह झाझा विद्यालय से अपना घर जा रहा था. इसी क्रम में दोनों आमने-सामने टकरा गया. जिससे शिक्षक का एक उंगली कट गयी तथा उसके सिर भी बुरी तरह फट गया. वहीं राहुल राज का भी सिर फट गया तथा बुरी तरह जख्मी हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >