अमरपुर. शहर में बुधवार को नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया. संध्या करीब चार बजे पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल भगत, सौरभ भगत सुब्बू व अन्य सदस्यों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से विसर्जन शोभायात्रा निकाली. शहर के बस स्टैंड, गोला चौक, पुरानी चौक, महमदपुर, मोदी टोला होते हुए यह शहर के सुप्रसिद्ध चंदसार पोखर पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भी साथ चल रही थी. मौके पर पूजा समिति के देवेंद्र पोद्दार, पंकज कुमार, अरुण साह, चंदन कुमार, आशीष कुमार, सुजीत कसेरा, अशोक साह, मिठ्ठु भगत समेत अन्य सदस्य व भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विसर्जन के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
