अनियंत्रित ट्रक की ठोक से बाइक सवार दो छात्र घायल

अनियंत्रित ट्रक की ठोक से बाइक सवार दो छात्र घायल

कटोरिया.

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर करझौंसा मोदी टोला के समीप गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलनियां गांव निवासी गेबी यादव का 15 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार व झगरू यादव का 16 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शामिल है. दोनों घायल छात्रों को स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सक डा मुकेश कुमार ने जख्मी छात्रों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों छात्र रितेश कुमार व चंदन कुमार बाइक द्वारा बुढ़वाबथान स्थित स्कूल से ओएमआर लेकर अपने घर लौट रहे थे. मोदी टोला के समीप बांका की ओर जा रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >