बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर घायल, देवघर रेफर

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया -देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर तिलैया मोड़ स्थित लाइन होटल के समीप गुरुवार को बाइक दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये

कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर तिलैया मोड़ पर हुई दुर्घटना

कटोरिया.

कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया -देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर तिलैया मोड़ स्थित लाइन होटल के समीप गुरुवार को बाइक दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायल युवकों को एंबुलैंस द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने तीनों जख्मी युवकों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर देवघर भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी पंचायत अंतर्गत करडा गांव निवासी चंदेश्वर यादव का पुत्र आकाश कुमार (17वर्ष), किशोर यादव का पुत्र आयुष कुमार (15वर्ष) व नरेश यादव का पुत्र अंकित कुमार (17वर्ष) कटोरिया बाजार से बाइक से अपने गांव करडा लौट रहे थे. देवासी गांव से पहले तिलैया गांव में लाइन होटल के निकट स्थित तीखे मोड़ पर चालक द्वारा संतुलन खो देने से बाइक अनियंत्रित होकर पक्की सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव के अलावा तीनों घायल युवकों के परिजन व रिश्तेदार काफी संख्या में रेफरल अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >