सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोग घायल

सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोग घायल

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को घटित अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गये. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया व बांका बॉर्डर पर स्थित भसौनाबांध के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक आदिवासी वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सुईया थाना क्षेत्र के चिहारजोर गांव निवासी नकुल मरांडी की 45वर्षीया जख्मी पत्नी छोटकी हैंब्रम को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. फिर उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. इधर, कटोरिया चौक पर बाइक के धक्का से आनंदपुर थाना क्षेत्र के सुरंगी गांव निवासी स्व कलाम अंसारी की 65वर्षीया पत्नी मेहरा बेगम जख्मी हो गयी. जबकि तेलंगवा गांव के निकट हुई दुर्घटना में वीरेंद्र दास का पुत्र सूरज कुमार घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >