जमीन विवाद में हुई मारपीट में तीन जख्मी, थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के सादपुर इटवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन व्यक्ति जख्मी हो गये.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सादपुर इटवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. जख्मी नंदन राय, शिवचरण राय तथा केदार राय का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ ज्योति भारती ने किया. जख्मी शिवचरण राय ने बताया कि गांव के ही भूषण महतो ने उनके घर के पीछे जमीन खरीदी है, जबकि उक्त जमीन का उन्होंने भी एडवांस के रूप में जमीन मालिक को राशि दी थी. भूषण महतो तीन-चार दिनों से नशे में धुत्त होकर उनलोगों के साथ गाली-गलौज करते आ रहा था. रविवार की सुबह भूषण महतो, रोहित महतो, रामशाही महतो, अरविंद महतो अपने अन्य परिजनों के साथ लाठी व डंडे से लैस होकर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने घर के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >