चोरी की हुई बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी की हुई बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

बौंसी. बौंसी पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की चोरी की हुई बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बौंसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया गांव का रहने वाला मो. चांद चोरी की बाइक को कई दिनों से अपने पास रखे हुए हैं और उसका नंबर प्लेट बदलकर चला रहा है. इसी बीच बौंसी थाना के सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार सिंह अपने दल बल के साथ भंडारीचक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप खड़ा है. पुलिस जैसे ही वहां पहुंची की बाइक सवार व्यक्ति ने गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि यह गाड़ी पिछले वर्ष अगस्त माह में अकबर नगर थाना क्षेत्र जिला भागलपुर से चोरी करके लाया गया था. पकड़ाये चोर चांद ने पूछताछ के बाद अपना जुर्म स्वीकार किया है और बताया है कि गाड़ी को अकबर नगर से चोरी किए थे और छुपाकर रखे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >