कटोरिया बाजार में हर घंटे लग रहा जाम, श्रावणी मेला में बढ़ेगी परेशानी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 09 Jun 2026 1:54 PM
विज्ञापन
Banka News : बांका के कटोरिया बाजार में जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है. हर घंटे लगने वाले जाम से वाहन चालक, यात्री, स्कूली बच्चे और आम लोग परेशान हैं. भीषण गर्मी के बीच सड़क पर रेंगते वाहन और घंटों फंसे लोग प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए यह समस्या और गंभीर होने की आशंका जतायी जा रही है.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : कटोरिया बाजार में अवैध पार्किंग और बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था लगातार चरमरा रही है. बाजार की प्रमुख सड़कों पर टोटो, ऑटो, बाइक और अन्य वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण हर थोड़ी देर पर जाम की स्थिति बन रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो श्रावणी मेला के दौरान हालात और भी बदतर हो सकते हैं. जाम की समस्या से न केवल आमजन परेशान हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है.सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग बनी बड़ी समस्या
कटोरिया बाजार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं. सुबह से लेकर देर शाम तक टोटो, ऑटो, बाइक और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग से सड़कें संकरी हो जाती हैं. नतीजतन बाजार में हर आधे घंटे पर जाम लग जाता है और लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है.मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण ने बढ़ायी मुश्किलें
बाजार के चौक समेत देवघर रोड, सुल्तानगंज रोड, भागलपुर रोड और थाना रोड पर अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह बना हुआ है. पिछले वर्ष सावन से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ फिर से सड़क किनारे कब्जा हो गया है. कई दुकानदार नालों और सड़क की भूमि पर दुकानें सजाकर कारोबार कर रहे हैं.हर समय बना रहता है हादसे का खतरा
सड़क किनारे फल, सब्जी, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य सामानों की दुकानें लगने तथा उनके सामने वाहनों की पार्किंग होने से सड़क और संकरी हो जाती है. खरीदारी करने वाले लोग सड़क पर खड़े रहने को मजबूर होते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है. भीड़ और अव्यवस्था के बीच छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.श्रावणी मेला से पहले बढ़ी चिंता
आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कांवरिया वाहनों का बड़ा हिस्सा कटोरिया बाजार होकर गुजरता है. ऐसे में बाजार को अतिक्रमण मुक्त और यातायात सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा.पुलिस कर रही मशक्कत, लेकिन समाधान अभी दूर
जाम की समस्या से निपटने के लिए बाजार चौक पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. थाना की गश्ती टीम भी लगातार निगरानी कर रही है. इसके बावजूद अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो पा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी पार्किंग व्यवस्था और नियमित अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










