चार फरवरी तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने शुक्रवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें 31 दिसंबर से चार फरवरी तक मौसम के मिजाज का पूर्वानुमान लगाया गया है.

बांका. कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने शुक्रवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें 31 दिसंबर से चार फरवरी तक मौसम के मिजाज का पूर्वानुमान लगाया गया है. बुलेटिन के अनुसार, चार फरवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. पूर्वानुमान अवधि में पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पछिया हवा चल सकती है. कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम के अनुरूप किसानों को आवश्यक सुझाव भी दिये हैं. बताया गया कि पिछात बोई गयी गेहूं की फसल में इस समय जिंक की कमी के लक्षण सामान्य रूप से दिखायी देते हैं, जैसे पत्तियों का हल्का पीला पड़ना, पत्तियों पर सफेद या पीली धारियां बनना तथा पौधों की वृद्धि का रुक जाना जैसी समस्याएं आती है. इसके रोकथाम के लिए 2.5 किलोग्राम जिंक सल्फेट 1.25 किलोग्राम बुझा हुआ चुना तथा 1.25 किलोग्राम यूरिया को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से 15 दिन के अंतराल में दो बार छिड़काव मौसम साफ रहने पर कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >