रंगों और पिचकारियों से सजा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

रंगों का त्योहार होली और होलिका दहन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है.

पंजवारा. रंगों का त्योहार होली और होलिका दहन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. सोमवार को होने वाले होलिका दहन और तीन मार्च को रंगोत्सव को लेकर रविवार से ही ग्राहकों का उत्साह चरम पर है. स्थानीय बाजारों में अबीर-गुलाल, पिचकारी और मुखौटों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं. बाजार में दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

किफायती और फैंसी पिचकारियां

बच्चों के लिए बाजार में 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की विभिन्न डिजाइनों वाली पिचकारियां उपलब्ध हैं. सामान्य गुलाल 10 से 30 रुपये के पैकेट में मिल रहा है, वहीं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए 100 रुपये प्रति किलो की दर से हर्बल गुलाल की मांग भी काफी अधिक है.

मुखौटे और नकली बाल की बढ़ी डीमांड

त्योहार के उत्साह को दोगुना करने के लिए बाजार में रंग-बिरंगे मुखौटे और कृत्रिम बालों की दुकानें भी सजी हुई हैं, जो युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. बच्चे और युवा अपनी पसंद के सामान की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि होलिका दहन के दिन और उससे एक दिन पहले सबसे अधिक बिक्री होने की उम्मीद है. इस बार स्टॉक में विविधता अधिक रखी गयी है, ताकि हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद का सामान आसानी से खरीद सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >