एसीड पीने से युवक की स्थिति गंभीर, भागलपुर रेफर

फुल्लीडुमर बाजार का मामला

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर बाजार में बुधवार को एक युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में आकर एसीड पी लिया. इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. जानकारी के अनुसार, बाजार निवासी मनोज साह का 19 वर्षीय पुत्र अजित कुमार साह ने अपने घर के बाथरूम का दरवाजा बंद कर वहां रखा एसीड पी लिया. एसीड पीने के बाद जब उसकी स्थिति गंभीर होने लगी, तो बाथरूम का दरवाजा खोलकर बाहर निकला और मामले की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लाया, जहां डॉ अफताब आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से भी चिकित्सक ने उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया, जहां युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >