बेलहर. थाना क्षेत्र के चिरौता गांव से पुलिस ने हत्याकांड के एक फरार वारंटी महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार रंभा देवी पति नवीन चौधरी के विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से चल रहे हत्या के मामला में फरार रहने रहने के कारण वारंट जारी कर दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत बांका भेज दिया गया. वही इस छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के साथ पुअनी श्रुति कुमारी एवं पुलिस जवान शामिल थे.
हत्याकांड के फरार महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल
हत्याकांड के फरार महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल
