प्रेम-प्रसंग में किशोरी ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर, भागलपुर रेफर

Banka News : प्यार और विरोध के बीच उलझी एक किशोरी ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों की डांट-फटकार के बाद उसने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई.

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद एक किशोरी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जानकारी के अनुसार किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच लंबे समय से संबंध बताए जा रहे हैं. जब इस संबंध की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और कथित तौर पर अंतर्जातीय विवाह को लेकर सख्त रुख अपनाया.

मिलना-जुलना जारी रहने से बढ़ा तनाव

परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा. दो दिन पूर्व परिजनों ने दोनों को एक सुनसान स्थान पर साथ देख लिया, जिसके बाद किशोरी को कड़ी डांट-फटकार लगाई गई. इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया.

घर में रखा कीटनाशक खाया

बताया जा रहा है कि डांट के बाद मानसिक रूप से परेशान किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया. कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और दस्त शुरू हो गया. इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे.

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

सीएचसी शंभुगंज में तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने किशोरी का प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

पुलिस ने जताई अनभिज्ञता

घटना को लेकर शंभुगंज थाना पुलिस ने अनभिज्ञता व्यक्त की है. हालांकि मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग किशोरी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >