नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

बांका. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसका उद्देश्य नशा मुक्त भारत अभियान की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकृष्ट करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक प्रयासों को सृदृढ़ करना है. इसको लेकर बुधवार को बुनियाद केंद्र बांका में नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें युवा, कस्तूरबा विद्यालय, आरएमके इंटर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जहां सहायक निदेशक अभय कुमार के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर नशा को लेकर जागरूक किया गया. इस मौके पर बुनियाद केंद्र के कर्मी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >