बांका एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

SP Banka: देर रात अमरपुर थाना पहुंचे एसपी अमितेश कुमार ने विधि-व्यवस्था, अभिलेख संधारण, मालखाना और रात्रि गश्ती की समीक्षा की. अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

SP Banka: बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बुधवार देर रात अमरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की विधि-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत और रात्रि गश्ती व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की. साथ ही लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

थाना प्रबंधन और अभिलेखों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना सिरिस्ता के महत्वपूर्ण अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया. उन्होंने मालखाना और हाजत की व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. थाना प्रबंधन को व्यवस्थित रखने और रिकॉर्ड अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया.

रात्रि गश्ती और पुलिस बल की उपस्थिति जांची

एसपी ने थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की. इसके साथ ही रात्रि गश्ती व्यवस्था की भी जांच करते हुए क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

SP Banka: पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करने को कहा. उन्होंने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

एसपी अमितेश कुमार ने थाना स्तर पर आने वाली आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान आवश्यक है.

ALSO READ: डिजिटल होगा बांका का भूमि रिकॉर्ड: पुराने खतियान सुरक्षित करने के लिए राजस्व विभाग ने जनता से मांगा सहयोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >