श्रावणी मेला : सावन की दूसरी सोमवारी कल, शिवभक्तों से पथ हुआ केसरियामय

कांवरियों में दिख रही महादेव की भक्ति की शक्ति

‘बोलबम’ व ‘बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है’ से गूंज रहा पथ दीपक चौधरी, कटोरिया पावन सावन मास की दूसरी सोमवारी 21 जुलाई को है. इसको लेकर श्रावणी मेला में गेरूआ वस्त्रधारी महिला-पुरुष शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. मेला के नौंवे दिन कांवर यात्रा कर रहे भक्तों की बाबा भोलेनाथ ने कड़ी परीक्षा ली. श्रद्धालुओं को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बाद तक तेज धूप का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके सभी भक्त कंधे पर कांवर लिये कदम दर कदम आगे बढ़ाते हुए ‘बोलबम’ व ‘बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है’ के नारे व जयकारे बुलंद करते रहे. सावन मास की दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण के लक्ष्य को रखकर देश के विभिन्न राज्यों व जिलों से पहुंचे कांवरियों का जत्था निरंतर देवघर की ओर आगे बढ़ रहा है. रविवार की रात तक देवघर पहुंचकर कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन व जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह, उमंग, श्रद्धा, भक्ति व अटूट आस्था दिख रही है. महादेव की भक्ति की शक्ति की बदौलत कांवर लेकर पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों के चेहरे पर थकान का तनिक भी भाव देखने को नहीं मिल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >