बांका सदर अस्पताल में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी? जानें ओपीडी से इमरजेंसी तक पूरी सूची और समय

बांका सदर अस्पताल में अब मरीजों को दो पालियों में ओपीडी की सुविधा मिलेगी, जिससे बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा. अस्पताल ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की विस्तृत रोस्टर जारी की है. नई समय सारणी आज से लागू हो गई है.

बांका. सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए अब दो पालियों में ओपीडी की सुविधा मिलेगी. पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी का रोस्टर जारी किया है. वहीं एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

दो पालियों में होगी मरीजों की जांच

सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को देखा जाएगा. ओपीडी की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है. मरीजों को संबंधित विभाग में निर्धारित समय के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श मिलेगा.

इमरजेंसी में तीन पालियों में चिकित्सक तैनात

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इमरजेंसी एवं एसएनसीयू विभाग में अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. इमरजेंसी में पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी. इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा ए ग्रेड एएनएम की भी ड्यूटी लगाई गई है.

इमरजेंसी में ये चिकित्सक देंगे सेवा

पहली पाली में डॉ अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ धर्मवीर भारती और डॉ संजय कुमार सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ बालकिशोर चौधरी इमरजेंसी ड्यूटी में मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक व्यवस्था की है.

एसएनसीयू में इन डॉक्टरों की ड्यूटी

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ कुमार अमिश और तीसरी पाली में डॉ बालकिशोर चौधरी ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं महिला चिकित्सक ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा मौजूद रहेंगी.

आज की ओपीडी में कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे

सदर अस्पताल बांका में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी संचालित रहेगी. विभिन्न विभागों में निम्न चिकित्सक मरीजों को देखेंगे.

मेडिकल ओपीडी : मेडिकल ओपीडी में डॉ दिलीप कुमार मरीजों की जांच करेंगे.

गायनी ओपीडी : गायनी ओपीडी में डॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात की ड्यूटी रहेगी.

सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी : सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी में डॉ सूरज कुमार मरीजों को देखेंगे.

पीडिया ओपीडी : पीडिया ओपीडी में डॉ रागनी प्रिया की ड्यूटी रहेगी.

आई ओपीडी : आई ओपीडी में डॉ गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे.

इएनटी ओपीडी : इएनटी ओपीडी में डॉ गजनाफर अली की ड्यूटी रहेगी.

डेंटल ओपीडी : डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार मरीजों को देखेंगे.

फिजियोथरेपी ओपीडी : फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >