मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया सड़क जाम

चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी मोड़ में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

पीड़ित पक्ष ने चांदन-देवघर मार्ग के सिलजोरी मोड़ पर किया प्रदर्शन

चांदन. चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी मोड़ में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. चांदन-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित सिलजोरी मोड़ को बांस-बल्ले से करीब एक घंटा तक अवरुद्ध रखा गया. इस दौरान दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम की सूचना पर चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ जाम सथल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को काफी मशक्कत से समझा-बुझाकर व शीघ्र ही गिरफ्तारी का आश्वासन देकर आवागमन बहाल कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में श्रीकांत यादव के छोटे भाई डमरूधर यादव की हत्या भी कर दी गयी थी. जमीनी विवाद में श्रीकांत यादव व जीवलाल यादव पक्ष के बीच बार-बार मारपीट व नोंकझों की घटना घटित हो रही है. पीड़ित पक्ष का आरोप है किं गत 8 अप्रैल को सिलजोरी मोड़ आये श्रीकांत यादव पर हमला कर जीवलाल यादव के पुत्र उमेश यादव ने सिर फोड़ दिया था. इस मामले मे चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मारपीट कांड में उमेश यादव की गिरफ्तारी नहीं होने से श्रीकांत यादव के परिवार के सदस्यों में काफी आक्रोश था. पीड़ित पक्ष के श्रीकांत यादव, जयकिशोर यादव, रामकिशोर व परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उमेश यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी पुराना विवाद चल रहा है. सड़क जाम करना गंभीर अपराध है. चूंकि जाम में फंसे निर्दोष आमजनों को काफी कठिनाई करनी पड़ती है. सड़क जाम करने वाले लोगों को चिह्नित कर सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >