पिता के श्राद्धकर्म में आये सेवानिवृत्त मेजर की हार्ट अटैक से मौत

थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोझी पंचायत अंतर्गत गोड़ा गांव में अपने दिवंगत पिता के श्राद्धकर्म में घर आये भारतीय सैना के सेवानिवृत्त मेजर आशोक यादव की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी.

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोझी पंचायत अंतर्गत गोड़ा गांव में अपने दिवंगत पिता के श्राद्धकर्म में घर आये भारतीय सैना के सेवानिवृत्त मेजर आशोक यादव की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह पूर्व उक्त गांव निवासी सेवानिवृत मेजर के पिता पूर्व सरपंच परमेश्वर यादवेंद्र का निधन हो गया था. जिसके बाद दिवंगत पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए सेवानिवृत मेजर अपने घर आए थे. पिता की मौत के सदमे में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश, पूर्व जिप सदस्य नरेश प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य रामानंद यादव, पंचायत के पूर्व मुखिया अनंत राम, मुखिया प्रकाश यादव, पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा नेता राजेश गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि रामावतार यादव, श्रीप्रसाद यादव, राजद नेता अशोक यादव, धर्मदेव यादव, मोहम्मद अब्दुल कयूम आदि का नाम शामिल है.

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >