बौंसी. आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बांका पुलिस की पहल पर आज बंधुआकुरावा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. इस विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में एसपी, बांका स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे. पुलिस प्रशासन की इस पहल का मकसद आम जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है. संबंधित थाना क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गयी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखें. जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जायेगा.
बंधुआकुरावा थाना परिसर में आज सजेगा जनता दरबार, एसपी सुनेंगे फरियाद

बंधुआकुरावा थाना परिसर में आज सजेगा जनता दरबार, एसपी सुनेंगे फरियाद
Copied link
आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बांका पुलिस की पहल पर आज बंधुआकुरावा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा.