पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर बादशाहगंज गांव के समीप दारोगा बबलु कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर बादशाहगंज गांव के समीप दारोगा बबलु कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहनों की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की डिक्की, हेलमेट आदि की बारिकी से जांच किया. मौके पर बिना हेलमेट पहने चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का सख्त निर्देश दिया. वहीं पुलिस ने चारपहिया वाहनों की डिक्की व सीट बेल्ट आदि की भी जांच की. हालांकि जांच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई. पुलिस की इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >