कटोरिया. आनंदपुर थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने की. थानाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों से मुहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी, प्रेम, भाईचारा, शांति व सदभाव कायम रखने की अपील की. साथ ही कहा कि अशांति या अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. निर्धारित समय पर ताजिए का पहलाम करना अनिवार्य है. इस मौके पर पंसस मो तस्लीम अंसारी, चांदन राजद प्रखंड महासचिव पवन यादव, मो मेराज अंसारी, उद्दीन अंसारी अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
