बांका के सभी थानों में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे एसपी, सुनीं लोगों की समस्याएं

Banka News : थानों की दीवारों के भीतर अब जनता की आवाज सीधे सुनी जा रही है. बांका जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर मौके पर समाधान की कोशिश की गई.

बांका से विभांशु की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना रहा. शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं.

एसपी ने किया विभिन्न थानों का निरीक्षण

इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचे और सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना. मौके पर ही उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं

शिविर में पहुंचे लोगों की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से सुना. भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, सामाजिक सौहार्द और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और समाधान की दिशा में पहल की गई.

समाधान और जागरूकता पर रहा फोकस

पुलिस अधिकारियों ने न केवल शिकायतें सुनीं बल्कि लोगों को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर जागरूक भी किया. शिविर में यह सुनिश्चित किया गया कि हर शिकायत का निष्पक्ष और शीघ्र निपटारा हो.

जनता का विश्वास मजबूत करने पर जोर

इस अवसर पर पुलिस-जन सहयोग और विश्वास को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस व्यवस्था का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी है.

पुलिस ने की अपील

बांका पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या, सूचना या शिकायत होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना या पुलिस प्रशासन से संपर्क करें. पुलिस आम जनता की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >