सीएचसी शंभुगंज में रक्तदान शिविर में नौ लोगों ने किया रक्तदान

Published by : VINOD RAO Updated At : 09 Jun 2026 5:06 PM

विज्ञापन

प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि इससे शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होता है.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका). सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंभुगंज परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, जिला ब्लड बैंक के रविकांत कुमार तथा लैब टेक्नीशियन इम्तियाज आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

नौ लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

शिविर में सीएचसी प्रबंधक सहित कुल नौ लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में कई महिलाएं भी पहुंचीं, लेकिन हीमोग्लोबिन का स्तर निर्धारित मानक से कम होने के कारण वे रक्तदान नहीं कर सकीं.

रक्तदान से शरीर को नहीं होता कोई नुकसान : डॉ. अजय शर्मा

इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि इससे शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.

यूनिक डोनर कार्ड की मिलेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों का यूनिक डोनर कार्ड बनाया जाएगा. इस कार्ड के माध्यम से जरूरत पड़ने पर उनके परिवार के सदस्य या सगे-संबंधी बड़े सरकारी अस्पतालों एवं ब्लड बैंकों से रक्त प्राप्त करने में सुविधा ले सकेंगे. रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर डॉ. शैलेंद्र कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
VINOD RAO

लेखक के बारे में

By VINOD RAO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन