नम आंखों से दी गयी मां सरस्वती को विदाई

प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को पूरे भक्तिभाव व पूजा-अर्चना के साथ की गयी. इस दौरान महाआरती का आयोजन किया गया

धोरैया.

प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को पूरे भक्तिभाव व पूजा-अर्चना के साथ की गयी. इस दौरान महाआरती का आयोजन किया गया. इसके बाद मां की प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में नदी तालाबों तक ले जाया गया. देवी की प्रतिमा का भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया. मौके पर श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती से विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया. इसके पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व बड़े-बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को पूजा की बधाई दी. मौके पर मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा. पुलिस प्रशासन द्वारा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. ग्रामीण इलाकों में पूरा माहौल भक्ति के सागर में डूबा रहा. कुरमा में सरस्वती पूजा को लेकर मेला भी लगा है, जिसका लोग लुफ्त उठा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >