जमीन विवाद में मां व बेटा को मारपीट कर किया घायल

जमीन विवाद में मां व बेटा को मारपीट कर किया घायल

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत डोमसरणी पंचायत के सुपाहा गांव में बुधवार की देर शाम जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से मां व बेटा जख्मी हो गए. मारपीट कांड में सुपाहा गांव निवासी पप्पू यादव की 40वर्षीया पत्नी पुदीना देवी व 20वर्षीय पुत्र नीरज कुमार जख्मी हो गया. जख्मी मां व बेटा का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. घटना के संबंध में जख्मी पुदीना देवी ने गोतिया के ही दिलीप यादव, अमित यादव व ननवतिया देवी के विरूद्ध लिखित आवेदन दी है. जिसमें अपने हिस्से के खेत में धान का बीज डालने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. 2. जमीन विवाद में हुई मारपीट में महिला जख्मी चांदन. चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के यादोरायडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर लेकर दो पक्षों के बीच मार-पीट की घटना में एक महिला बिलखी देवी जख्मी हो गई. मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. यादोरायडीह गांव के मनीष कुमार पिता लक्ष्मी यादव ने मोहन यादव, सुरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, नितेश यादव, रामवतार यादव पर जबरन झोपड़ी बनाने एवं विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष से वंदना कुमारी ने पिन्टु यादव सहित अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कराई है. 3. सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की डेढ माह बाद हुई मौत जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्हाडिंडा गांव निवासी वकील पुझार की पत्नी मेहरिया देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. करीब डेढ़ माह पूर्व अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर झारखंड के तिलैया गांव स्थित अपना मायके जा रही थी, जमदाहा-जयपुर मुख्य सड़क पर कधार बाजार स्थित तीखे मोड़ पर सड़क के नीचे गड्डा में मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें मेहरिया देवी जख्मी हो गयी थी. देवघर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >