ट्रांसफॉर्मर जलने से तीन दिनों से अंधेरे में डूबा है मोथाबाड़ी गांव

प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर छह के मोथाबाड़ी गांव के करीब 125 घरों के लोग गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे हैं.

पीड़ित उपभोक्ताओं ने की उच्च क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग

कटोरिया. प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर छह के मोथाबाड़ी गांव के करीब 125 घरों के लोग गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे हैं. इस गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले तीन दिनों पहले ही जल चुका है. इससे पहले करीब दो सप्ताह तक गांव के सभी लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे, लेकिन तीन दिनों से मोथाबाड़ी गांव के लोग लालटेन युग में जीने को विवश हो रहे हैं. ग्रामीणों ने शनिवार की देर शाम जले ट्रांसफॉर्मर के पास ही जुटकर गंभीर बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन किया. साथ ही यहां उच्च क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की भी मांग की है. मांग करने वालों में मोथाबाड़ी गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव, रोहित कुमार, तेजनारायण यादव, प्रवीण कुमार, लालू यादव, बहादुर यादव, उमेश यादव, निवेश कुमार, नंदकिशोर यादव, अशोक यादव, मदोली यादव, मंगर यादव, नीतीश कुमार, राजेंद्र यादव, चतुर्भुज यादव आदि शामिल हैं. विदित हो कि कटोरिया प्रखंड के मोथाबाड़ी, मनियां, जमदाहा व बड़वासिनी पंचायत क्षेत्र में ककवारा सेक्शन से विद्युत आपूर्ति की जाती है. मोथाबाड़ी में वज्रपात के कारण ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गयी थी, जिसकी मरम्मति का भी प्रयास किया गया, लेकिन ठीक नहीं हो पाया. सोमवार तक नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा.

आदित्य राज, कनीय अभियंता, ककवारा सेक्शनB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >