विधायक ने मृतकों के परिजनों के घर पहुंचकर दी सांत्वना

कटोरिया विधायक डा. निक्की हैंब्रम मंगलवार को कुम्हरभाग गांव पहुंचकर बस में करेंट हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के आंसू पोछे.

बस में करेंट हादसे में तीनों मृतकों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा राशि मिलने का दिया भरोसा

कटोरिया. कटोरिया विधायक डा. निक्की हैंब्रम मंगलवार को कुम्हरभाग गांव पहुंचकर बस में करेंट हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के आंसू पोछे. विधायक ने उक्त हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. बारी-बारी से मृतकों के घरों पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. फिर पीड़ित सदस्यों के साथ काफी वक्त बीताकर उनके दु:ख भी कम किए. विधायक ने मृतकों के आश्रितों को शीघ्र ही मुआवजा राशि मिलने का भरोसा दिया. विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर निर्देश भी दिए. विधायक ने कुम्हरभाग गांव में मृतक संतोष कुमार के घर पर पिता अजब लाल सिंह, मां रंभा देवी, भाई विभीषण कुमार, छोटू कुमार, बहन सूरजमुखी कुमारी आदि को सांत्वना दी. वहीं तेलियाकुरा गांव में मृतक विजय शिकदार उर्फ विजय पहाड़िया के घर पर उसके पिता तिवारी शिकदार, पत्नी शीला देवी, पुत्र मिथलेश, विजय, पुत्री काजल, गीता, प्रीति व मुन्नी को भी ढांढस बंधाया. गत सोमवार को भी विधायक ने घटना के तुरंत बाद रेफरल अस्पताल पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार से घायलों को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >