नयाटाेला में सड़क की समस्या से अवगत हुए विधायक रामनारायण मंडल

विधायक ने नगरपरिषद बांका अंतर्गत नायाटोला मोहल्ला के वरिष्ठ अधिवक्ता अंबर मुखर्जी के आवास पर बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मानित लोगों के साथ शनिवार को बैठक की.

बांका. पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने नगरपरिषद बांका अंतर्गत नायाटोला मोहल्ला के वरिष्ठ अधिवक्ता अंबर मुखर्जी के आवास पर बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मानित लोगों के साथ शनिवार को बैठक की. बैठक में क्षेत्र के विकास की चर्चा हुई. उपस्थित लोगों ने नया टोला में सड़क की समस्या से पूर्व मंत्री को अवगत कराया. जिसपर स्थानीय विधायक ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस सड़क के निर्माण की बात आप सभी कर रहे हैं, उस सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरु हो जोयगा. सड़क बन जाने से किसी भी प्रकार की आवाजाही में परेशानी नहीं होगी. इस मौके पर नगर परिषद बांका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा, शिबू सिंह, गुड्डू झा, पीबीएस कॉलेज के सेवानिवृत प्रो श्रीवास्तव, बिपिन सिंह, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, अमर प्रताप सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >