राष्ट्रीय खेल दिवस पर याद किये गये मेजर ध्यानचंद

कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ.

कटोरिया. कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. वार्ड पार्षद उदय कुमार गुप्ता व प्रधानाध्यापक आनंद कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारियां दी गयी. इस क्रम में बताया गया कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. इस क्रम में बच्चों के बीच कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, उंची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया. आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक धीरज कुमार, सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >