मैत्री मैच में जय हिंद क्लब ने कृष्णाडीह टीम को हराया

गुड़धुआ पंचायत में चौबेडीह मैदान पर आयोजन

बाराहाट. गुड़धुआ पंचायत में चौबेडीह मैदान पर आयोजित एक दिवसीय मैत्री मैच के दौरान जय हिंद क्लब व कृष्णडीह क्लब आमने-सामने थी. मैच की शुरुआत बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आरंभ हुई. मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि पंचायत के पूर्व मुखिया अविनाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष महेश कुमार ने संयुक्त रूप से मैदान के बीचो-बीच जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व मैच की विधिवत शुरुआत की. इसके तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसर हैं. अगर खिलाड़ी चाहें, तो अपने प्रदर्शन के बल पर अपने करियर को नयी ऊंचाई पर पहुंचा सकते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मैच में जय हिंद टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया. कृष्णाडीह की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर की समाप्ति तक 137 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी जय हिंद की टीम ने 17 ओवर में ही लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस तरह से जय हिंद की टीम ने इस मैत्री मैच को पांच विकेट से जीत लिया. विजेता टीम के खिलाड़ियों को 10000 रुपये नकद के साथ मेडल दिया गया. उपविजेता टीम को 5000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया. मौके पर आस पड़ोस के सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >